भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है: मनोज तिवारी

नई दिल्ली:  धानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पंच-आग्रह का पालन करने की अपील करते हुए व समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया विभाग पदाधिकारियों व प्रदेश मीडिया पैनललिस्टों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और अधिक से अधिक लोगों तक आवश्यक कैसे सहायता पहुंचे इस पर विशेष चर्चा की। दिल्ली भाजपा प्रदेश की ओर से प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष राजीव बब्बर #feedtheneedy पहल के अंतर्गत हर जरूरतमंद की मदद को सुनिश्चित कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी से उबरने की कोशिश कर रहा है। इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर हर वर्ग के लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं और साथ ही जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 15 लाख 15 हजार 683 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। जिनमें से 13 लाख 56 हजार 048 जरूरतमंद लोगों को फुड पैकेट्स एवं 1 लाख 59 हजार 635 को राशन वितरित किए गए हैं। दिल्ली में 6 अप्रैल को 1 लाख 51 हजार 190 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 14 हजार 445 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 59 हजार 635 लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 82 हजार 357 लोग, केशवपुरम के 2 लाख 20 हजार 106, नजफगढ़ के 97 हजार 515, उत्तर पश्चिमी के 1 लाख 26 हजार 260, बाहरी दिल्ली के 65 हजार 350, दक्षिणी दिल्ली के 1 लाख 13 हजार 871, महरौली के 1 लाख 28 हजार 321, मयूर विहार के 69 हजार 888, शाहदरा के 42 हजार 630 , नवीन शाहदरा के 76 हजार 620, उत्तर पूर्वी के 1 लाख 49 हजार 605, नई दिल्ली के 88 हजार 270, करोल बाग के 1 लाख 28 हजार 589, चांदनी चौक के 1 लाख 26 हजार 301 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों तक जरूरी और आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए तत्परता के साथ खड़ा है।

Facebook Comments