September 21, 2026 | 04:37:15
उत्तर प्रदेश में PM-Kisan Samman Nidhi को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में 15.35 लाख से ज्यादा छोटे और सीमांत किसानों के रिकॉर्ड को सत्यापन के लिए चिह्नित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में पहचान और जमीन के स्वामित्व से जुड़ी जानकारी पूरी तरह सत्यापित नहीं हुई है।
कृषि विभाग ने जिलों को इन मामलों का 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। किसानों के रिकॉर्ड में जरूरी जानकारी अपडेट कर 30 सितंबर 2026 तक डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है।
PM-Kisan के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। योजना का लाभ जारी रखने के लिए e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है।