October 09, 2026 | 04:12:44

“राज्यसभा में मुकाबला खत्म! BJP के 8, SP के 2 उम्मीदवार निर्विरोध?

08 Oct 2026
“राज्यसभा में मुकाबला खत्म! BJP के 8, SP के 2 उम्मीदवार निर्विरोध?

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए अब चुनावी मुकाबला लगभग खत्म हो गया है।
नामांकन जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए, जिसके बाद 8 BJP और 2 SP उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। 
SP पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा में थी, लेकिन अखिलेश यादव ने साफ किया कि पार्टी का फोकस अब राज्यसभा की 3 सीटों पर नहीं, बल्कि 403 विधानसभा सीटों पर है।
BJP की ओर से धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यावागर सोनकर, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान मैदान में हैं। 
वहीं SP से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी उम्मीदवार हैं। 
इस तरह सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की स्थिति बन गई है, जबकि औपचारिक प्रक्रिया नामांकन वापसी के बाद पूरी होगी। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement