November 07, 2026 | 21:47:05

Maner Encounter: मीसा भारती का सम्राट सरकार पर हमला, तीन लोगों के एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग

07 Nov 2026
Maner Encounter: मीसा भारती का सम्राट सरकार पर हमला, तीन लोगों के एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती ने बिहार सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, मनेर के शेरपुर इलाके में शुक्रवार को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान तीन संदिग्ध अपराधी मारे गए। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों की ओर से पहले गोलीबारी की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया और दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान सांसद मीसा भारती भी अस्पताल पहुंचीं और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

मीसा भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार में पुलिस मुठभेड़ों के जरिए एक खास जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कथित बयानों और हरे गमछे को लेकर दिए गए निर्देशों का भी जिक्र किया।

सांसद ने एनकाउंटर की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, मृतकों के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दूसरी तरफ, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, मुठभेड़ में पुलिस की ओर से 18 राउंड और दूसरी तरफ से 24 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद होने और मृतकों के आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात भी कही है।

इस घटना के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था और पुलिस एनकाउंटर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब मामले की जांच और आगे की आधिकारिक कार्रवाई पर सबकी न

Advertisement
Advertisement
Advertisement