September 27, 2026 | 03:48:57
भारत के Sawan Barwal ने 2026 Asian Games में पुरुषों की Marathon में Silver Medal जीतकर इतिहास रच दिया। नागोया में Barwal ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकाला और नया National Record बनाया।
इस पदक के साथ भारत का Asian Games Marathon में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ। इससे पहले भारत ने इस स्पर्धा में आखिरी पदक 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में जीता था।
Japan के Ichitaka Yamashita ने Gold और China के Peiyou Feng ने Bronze Medal जीता। Sawan Barwal का यह सिर्फ दूसरा Competitive Marathon था, लेकिन उन्होंने अपने ही National Record को और बेहतर कर दिया।