प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
प्रधानमंत्री मोदी ने की स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 की शुरुआत

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 की शुरुआत की। उन्होंने कहा, 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है गार्बेज फ्री शहर, कचरे

 
दिल्ली सरकार ने 15 अक्टूबर तक धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दी

नई दिल्ली:  नवरात्रि उत्सव से ठीक एक सप्ताह पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए धार्मिक स्थलों को शुक्रवार से 15 अक्टूबर तक फिर से खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा गुरुवार को जारी ताजा कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार, मेलों, रैलियों और जुलूसों के साथ बड़ी सभाओं की अनुमति

 
बंगाल में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 6 जिलों में बुलाई गई सेना

कोलकाता: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) से अचानक पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस बिगड़ी हुई स्थिति को देखते हुए राज्य की सहायता के लिए सेना और एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा।

 
भारत में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 26 हजार से ज्यादा केस, 277 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 26,727 नए कोविड-19 मामले और 277 मौतें दर्ज की गई हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार साझा किए गए हैं। नवीनतम संख्या के साथ, देश की कुल मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर अब 4,48,339 हो गया है।

 
विपक्ष ने अनुसूचित जाति की कल्याण लिये के कुछ नहीं किया: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को कांग्रेस-सपा व बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के बाद विपक्षी दलों ने जातिगत मुद्दों पर राजनीति तो कि लेकिन अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होेंने कहा कि भाजपा ने दलितों, शोषितों, वंचितों और पिछड़ों सहित

 
SP नोएडा छात्र सभा ने गांव व शहरों में साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा छात्र सभा ग्रामीण अध्यक्ष सुमित अंबावता गुर्जर व महानगर अध्यक्ष छात्र सभा अतुल यादव के नेतृत्व में छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के तीसरे दिन वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ छात्र युवा जागरण साइकिल यात्रा का आयोजन बहलोलपुर गांव सेक्टर 63 नोएडा से प्रारंभ किया, समाजवादी युवाओं ने गांव व सेक्टरों में साइकिल चलाकर दौरा किया और युवाओं

 
11.8 करोड़ स्कूली बच्चों को मिलेगा पीएम पोषण योजना का लाभ: राजीव रंजन

पटना: पीएम पोषण योजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि बच्चे किसी भी देश के भविष्य होते हैं. इसीलिए बच्चों के पोषण व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति मोदी सरकार हमेशा से संवेदनशील रही है. बच्चों का भविष्य संवारने के प्रति

 
सपा नोएडा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जानी छात्रों की समस्या

नोएडा: समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के तहत आज  चौथे दिन सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग के साथ छात्र सभा अध्यक्ष नोएडा ग्रामीण सुमित अंबावता गुर्जर वह छात्र सभा नोएडा महानगर अध्यक्ष अतुल यादव अपनी पूरी टीम के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा सेक्टर 39 का दौरा किया और छात्रों की समस्या को जाना, छात्रों ने वहां खेल शिक्षक

 
नोएडा की समस्याओं को लेकर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने दिया प्राधिकरण को ज्ञापन

नोएडा:  भारतीय सोशलिस्ट मंच ने नोएडा की समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्यकार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा की अनुपस्थिति में उनके ओएसडी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार, प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह अवाना, राष्ट्रीय को टीम के सदस्य हीरालाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव, प्रदेश सचिव सन्नी गुर्जर, नरेंद्र शर्मा और

 
उत्कृष्ट कार्यों के लिए परिवहन विभाग ने किया चैलेंजर्स ग्रुप को सम्मानित

नोएडा सेक्टर-35 अंतराष्ट्रीय बसडिपो परिसर में परिवाहन विभाग, गौतम्बुद्धनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चैलेंजर्स ग्रुप को राष्ट्रहित व सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उतकृष्ट कार्यों के लिए एआरटीओ प्रशांत तिवारी एवं एआरएम एनपी सिंह के हाथों चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा को सम्मानित किया गया।

 
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर कालिख पोतेने वालों पर हो कार्यवाही: भाटी

दादरी: गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की दो वर्ष पूर्व बनी प्रतिमा जो गुर्जर विधा सभा द्वारा गुर्जर समाज के चंदे से बनवाई थी उसके अनावरण हेतु गुर्जर विधा सभा के लेटर हेड पर मुख्यमंत्री उ प्र योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया था। उक्त अनावरण कार्यक्रम हेतु 22 सितंबर की तिथि नियत हुई उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न करने में भी

 
यूपी में कोरोना संक्रमण के आये 14 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,14,938 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,85,58,222 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 06 तथा अब

 
भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी है आम आदमी पार्टी सरकार: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज केजरीवाल सरकार पर अलग-अलग 7 स्थानों पर अस्थायी अस्पताल बनवाने में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने भी जांच के निर्देश

 
पूर्णिया में खुलेगा बल्ड बैंक, चार जिलों के बल्ड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पूर्णिया में सरकारी ब्लड बैंक खोलने के लिये लाइसेंस जारी कर दिया है। साथ ही मुंगेर, मधेपुरा, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया है। पूर्णिया और मुंगेर के लिए बल्ड कंपोनेंट सेपरेशन का भी लाइसेंस निर्गत किया गया है। शेष बचे जिलों

 
उत्पीड़न के खिलाफ नोएडा पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे वेंडर्स

नोएडा: थाना सेक्टर- 39, नोएडा के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर- 98, नोएडा के क्षेत्र सदर सराय कॉलोनी के पास सेक्टर- 99 में वर्षों- वर्षों से लगते आ रहे सप्ताहिक बाजार को स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मंगलवार 28 सितंबर 2021 को एकाएक जबरदस्ती बंद करा दिया! जिन दुकानदारों ने विरोध किया उनके साथ गाली-गलौज मारपीट की गई इस तरह बाजार को बंद

 
पूरे माह तक प्रत्येक जिले में चलेगा रक्तदान अभियान: मंगल पांडेय

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। प्रदेश में रक्त की उपलब्धता कम न हो और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया जाए इसके लिए एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रक्तदाताओं व इससे जुड़ी संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें

 
व्यापारी मनीष गुप्ता के परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी, दिया न्याय का आश्वासन

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर के व्यापारी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनकी सोमवार रात गोरखपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने व्यवसायी की विधवा मीनाक्षी गुप्ता को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन से परिवार को 10 लाख रुपये

 
प्रधानमंत्री ने राजस्‍थान को दी सेहत की सौगात, कहा- तेजी से बदल रहा हेल्थ सेक्टर

जयपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान में 4 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2014 के बाद से राजस्थान में 23 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी थी, इनमें से 7 मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। आज बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण

 
देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 23,529 नए मामले, 311 की मौत

नई दिल्ली:  गुरुवार को भारत के दैनिक कोविड मामलों में एक और उछाल आया। तीन दिनों के बाद देश ने 20,000 से अधिक दैनिक मामलों को दर्ज किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गुरुवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 23,529 नए कोविड मामले दर्ज किए गए है। भारत ने पिछले तीन दिनों में 20,000 से कम

 
पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनों डोज अवश्य लगवायें: प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 33 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक एक्टिव केस हैं। विगत 24 घंटे में 2,00,294 सैम्पल की टेस्टिंग की गयी है। 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 07 जिलों में मात्र 08