प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
 डाबर के रियल जूस में निकला फंगस , नोवरा अध्यक्ष ने की शिकायत

नोएडा: अगली बार देश के प्रसिद्ध ब्रांड डाबर के रियल जूस को पीते हुए ध्यान रखें , यह आपको बहुत बीमार कर सकता है , हाल ही में नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर के बड़े भाई कंचन तोमर द्वारा रियल जूस का एक पैक ख़रीदा गया जिसे घर में बच्चों ने पिया, पीने के बाद बच्चों की तबियत ख़राब होने लगी,

 
भारी बारिश के बाद एनडीआरएफ ने गुजरात में 20 टीमों को किया तैनात

गुजरात में भीषण बारिश ने कई जगह बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। भारी दिक्कतों को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए पूरे गुजरात में 20 टीमों को तैनात किया है।

 
डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

अलीगढ़:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अलीगढ़, जो घरों की सुरक्षा के लिए ताले बनाने के लिए जाना जाता था, अब देश की सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। यहां डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर की नींव राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर रखी जा रही थी,

 
26 सितंबर से डोर टू डोर कैंपेन शुरू करेगी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी

नई दिल्ली:  अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक व्यापक मतदाता पहुंच कार्यक्रम के तहत भाजपा 26 सितंबर से भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ घर-घर जाकर प्रचार अभियान शुरू करेगी। घर-घर जाकर प्रचार शुरू होने से पहले भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सूची लेकर लोगों के पास जाएंगे।

 
पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों से राज्य में विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की

होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की, क्योंकि राज्य और इसके लोगों ने पहले ही इस मुद्दे पर उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है।

 
धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

प्रयागराज:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश धर्म के गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम, 2021 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी की अगुवाई वाली पीठ ने सोमवार को याचिका को अन्य लंबित याचिकाओं के साथ टैग किया और इसे तीन सप्ताह के बाद के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

 
कांग्रेस ने साकीपुर गांव से गँगा जल संकल्प यात्रा के तीसरे दौर की शुरुआत की

गँगा जल संकल्प यात्रा अभियान के तीसरे दौर की शुरुआत आज दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव साकीपुर से की गयी। गांव में घर-घर जाकर समाजसेवियों व ग्रामवासियों से संवाद कर सम्मानित किया गया व गंगाजल और संकल्प पत्र भेंट कर कांग्रेस पार्टी के लिए जन समर्थन माँगा।

 
ग्रेटर नोएडा का सेक्टर डेल्टा टू ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वजह से हुआ जलमग्न

ग्रेटर नोएडा: आर डब्लू ए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर डेल्टा टू में बारिश की वजह से ड्रेन सिस्टम बिल्कुल फेल हो गया है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संबंधित विभाग बिल्कुल फेल हो चुका है पानी निकलने की कोई व्यवस्था सेक्टर में नहीं की जा रही है फॉर्मेलिटी की जाती है उसके अलावा कुछ नहीं है पूरे सेक्टर

 
वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार हेतु सभी सीएस को किया गया अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार के लिए सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी सदर अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों में जांच और उपचार की मुक्कमल तैयारी रखने के भी निर्देश दिये गये हैं।

 
नोएडा समाजवादी छात्र सभा ग्रामीण ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

नोएडा:  नोएडा ग्रामीण समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सुमित अम्बावता गुर्जर के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपते हुए कहां की कोरोना महामारी की वजह से देश व प्रदेश में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हुई है ,शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका काफी असर हुआ है|

 
क्षेत्रीय युवाओं की रोजगार को लेकर किसान एकता संघ ने सौंपा विवो कंपनी पर ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: किसान एकता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि आज दिनांक 13 सितंबर 2021 को किसान एकता संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर समसपुर के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं की रोजगार की मांग को लेकर जगनपुर स्थित विवो कंपनी पर  करीब 30 गांवों के किसानों ने ज्ञापन सौंपा |

 
दीवार घड़ी वितरण कर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का कार्य कर रहे काग्रेंसी

नोएडा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट के कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शहाबुदीन जी के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा 61 के सभी 602 बुथ पर गाँव व सभी 105 सैक्टर अध्यक्षों के साथ 9 ब्लाक अध्यक्षों को वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओँ को तमाम पदाधिकारियों को 1100 सौ दीवाल घड़ी प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

 
बारिश की वजह से खेलकूद प्रतियोगिताओं का नहीं होगा आयोजन

नोएडा: जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के निर्देशों के क्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ऋषि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब एवं बारिश के कारण खेल मैदानों में पानी भर गया है, जिसके दृष्टिगत जनपद में जिला योजना के तहत विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से

 
सेवा समर्पण अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पूरी तरह तैयार

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें विभिन्न स्तर पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 
किरायेदारों से किये वादे को पूरा करने में केजरीवाल सरकार पूरी तरह फेल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की पहली लहर आई तो 29 मार्च को दिल्ली के सभी मकान मालिको से वादा किया था कि अगर कोई किरायेदार आर्थिक तंगी की वजह से किराया नहीं दे पा रहा है तो उसका भुगतान दिल्ली सरकार करेगी लेकिन दिल्ली

 
संसद टीवी 15 सितंबर को लॉन्च होगा, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: संसद टीवी 15 सितंबर को लॉन्च होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हिस्सा लेंगे।

 
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल

नई दिल्ली:  पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और पंजाब के चुनाव प्रभारी हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

 
भूपेंद्र पटेल ने CM पद की शपथ लेने के बाद गांधीनगर में अपना कार्यभार संभाला

अहमदाबाद :  भूपेंद्र पटेल ने राज भवन में गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में अपना कार्यभार संभाला लिया है।

 
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे PM मोदी

लखनऊ:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रदर्शनी मॉडल का भी दौरा करेंगे।

 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 27 हजार से ज्यादा केस, 219 की मौत

नई दिल्ली:  देश में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 27,254 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद भारत में एक बार फिर नए कोविड मामलों में गिरावट देखी गई। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को साझा किए। देश पिछले कुछ दिनों से नए कोविड मामलों में गिरावट दर्ज कर रहा है। रविवार को कुल