प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को मिला एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली:  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह को शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, क्योंकि आतंकवाद रोधी एजेंसी के मौजूदा डीजी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 
दिल्ली के युवाओं को 10 जून से पहले नहीं मिल पाएगी कोरोना वैक्सीन: सिसोदिया

नई दिल्ली:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने हमें कल बताया है कि युवाओं की वैक्सीन 10 जून से पहले नहीं मिल पाएगी और बहुत सीमित सप्लाई मिलेगी।

 
भारत में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 1.73 लाख नए केस, 3617 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.73 लाख नए मामले दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल के बाद यह कोरोना मामलों का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है।

 
सितंबर तक कोवैक्सीन का उत्पादन प्रति माह 10 करोड़ खुराक तक पहुंच जाएगा

नई दिल्ली:  देश में कोविड वैक्सीन की कमी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर तक इसकी उत्पादन क्षमता लगभग 10 करोड़ खुराक प्रति माह तक पहुंच जाएगी।

 
लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 12 मार्गों का होगा प्रथम चरण में कायाकल्प

लखनऊ: लखनऊ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 मार्गों का प्रथम चरण में कायाकल्प किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में ए०बी०डी० क्षेत्र (कैसरबाग क्षेत्र) के अंतर्गत सुधार कार्य हेतु मार्गों का चयन किया गया, जिन्हें स्मार्ट सिटी रोड के रूप में विकसित किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं को सुगम सुविधाएं

 
नगर विकास मंत्री ने किया गोमती नदी में जलकुंभी की सफाई का निरीक्षण

लखनऊ: नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन के द्वारा गोमती नदी से जलकुंभियों को हटाए जाने के संबंध में गोमती नदी के गोमती बैराज से पीपे वाले पुल तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उनके साथ महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे। मंत्री द्वारा गोमती बैराज से लेकर हनुमान सेतु तक के निरीक्षण

 
श्रमिक के बच्चे सरकार की मदद पाकर देश एवं प्रदेश का करेंगे नाम रोशन: भराला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुनील भराला में कारखानों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को परिषद द्वारा संचालित चेतन चौहान खेल प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने के लिए तथा योजना के कुशल क्रियान्वयन हेतु सभी खेल संघों और संबंधित विभागों के साथ आज वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश

 
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल राज्य मंत्री कपिल देव ने 09 मंडलों की समीक्षा

लखनऊः आईटीआई चलो अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाय। युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वालम्बी बनाने का कार्य किया जाय। कोविड संकमण के दृष्टिगत युवाओं को आनलाईन प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाय। आनलाईन प्रशिक्षण को युवाओं के लिए रूचिकर बनाने पर जोर दिया जाय, इसके लिए आनलाईन प्रशिक्षण में

 
महामारी कोरोना केे सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए गन्ना विकास विभाग प्रतिबद्ध

लखनऊ: मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना केे प्रदेश तथा देश में सामुदायिक प्रसार को रोकने व इस महामारी को समूल रूप से नष्ट करने के संकल्प एवं निर्देशों के क्रम में मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास सुरेश राणा द्वारा प्रदेश के समस्त गन्ना परिक्षेत्र में सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 
चक्रवात यास: हवाई सर्वेक्षण के बाद PM मोदी ने राहत पैकेज की घोषणा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भीषण चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसमें से 500 करोड़ रुपये ओडिशा

 
भारत से रवाना होने और आने वाले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक बढ़ा प्रतिबंध

नई दिल्ली: भारत से रवाना होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और भारत में आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जारी प्रतिबंधों को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है । नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने यह जानकारी दी।

 
केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं किया रक्तदान

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यों की श्रंखला में आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तय की गई कार्ययोजना के अनुरूप पार्टी के

 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना सेे संक्रमित 2,402 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने, आॅक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट

 
कोरोना महामारी में केजरीवाल सरकार के मोहल्ला-क्लीनिकों का पर्दाफाश

नई दिल्ली: कोरोना को लेकर दिल्ली में जो स्थिति इस वक्त बनी हुई है उसमें 100 फीसदी केजरीवाल सरकार की लापरवाही और कुशासन की देन है। गरीब हो या अमीर सभी को सरकार की बेबस और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का शिकार होना पड़ा है। खुद के स्वास्थ्य विभाग की सबसे बेहतरीन नमूनों में से एक मोहल्ला क्लीनिक जिसके नाम पर

 
शिक्षा मानव के लिए क्यों जरूरी है

*जहां भी जली शिक्षा की चिंगारी।  ज्ञान का भंडार वहां सबपे भारी।।* शिक्षा स्त्रीलिंग शब्द है। शिक्षा का पर्यायवाची विद्या, ज्ञान, नसीहत,सिख आदि है। शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली सोद्देशय सामाजिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान व कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है। मनुष्य को सभ्य, सुसंस्कृत

 
भरतपुर में कार पर हमले के दौरान बेहोश हुईं भाजपा सांसद रंजीता कोली

जयपुर: भरतपुर की सांसद रंजीता कोली की कार पर भरतपुर जिले के धरसोनी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। गुरुवार को रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह भरतपुर जिले में स्वास्थ्य केंद्र के लिए जा रही थीं, तब करीब पांच-छह अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पत्थरों और लोहे की

 
हाईकोर्ट ने कोविड के संबंध में दायर याचिका पर केंद्र और दिल्ली से मांगा जवाब

नई दिल्ली:  दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर में 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के तत्काल टीकाकरण की मांग करने वाली एक 12 वर्षीय एक बच्ची की याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा। अधिवक्ता बिहू शर्मा के माध्यम से टिया गुप्ता द्वारा दायर याचिका में यह भी मांग की गई है कि 17 वर्ष

 
दिल्ली में सोमवार से फैक्ट्रियां और कंस्ट्रक्शन गतिविधिया होगी शुरू: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है । उन्होंने बताया कि हम हफ़्ते दर हफ़्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे ।

 
जावेड़कर का राहुल गांधी पर पलटवार, टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित

नई दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पलटवार किया है। जावड़ेकर ने कहा कि आज आपका (राहुल गांधी) बयान देखकर एक बात पक्की हो गई कि टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित है। जिस तरह की भाषा, तर्क और लोगों में डर फैलाने की आपने कोशिश की वो उसी रणनीति का हिस्सा