Date posted: 7th January 2022
नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के पदाधिकारियों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सेक्टर 25ए के फुटपाथ के नीचे खुले आसमान के नीचे झुग्गी बनाकर रह रहे गरीबों के बीच जाकर कम्बल वितरित किये। इसके अलावा रास्ते में जा रहे जरूरतमंदों को भी कम्बल दिए। कम्बल पाकर सभी बहुत खुश हुए और उन्होंने सपा नेताओं को आशीर्वाद दिया।




















