September 30, 2026 | 03:57:53
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं यूपी-बिहार में फिलहाल व्यापक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि यूपी के कुशीनगर में भी तटबंध प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।