September 26, 2026 | 04:23:21
IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं ने देश का पहला कार्यशील और प्रदर्शन-योग्य स्वदेशी Micro-GPU विकसित किया है। यह तकनीक ग्राफिक्स और डिस्प्ले प्रोसेसिंग के लिए बनाई गई है और फिलहाल FPGA प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित की गई है। इसका इस्तेमाल औद्योगिक डिस्प्ले, ई-रिक्शा नेविगेशन, शैक्षिक डिवाइस और छोटे जलयानों के नेविगेशन सिस्टम में किया जा सकता है।
शोध टीम अब 8 से 16 कोर वाले Graphics Processor की दिशा में काम कर रही है। भविष्य में इसे 65nm ASIC तकनीक पर विकसित करने की योजना है।
IIT दिल्ली की यह उपलब्धि भारत में स्वदेशी Graphics Hardware और Semiconductor Technology को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।