September 25, 2026 | 04:25:32
बिहार की राजधानी पटना में Jan Suraaj नेता और पूर्व पार्षद अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने अनिल यादव पर कई गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें कई गोलियां लगी हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। Jan Suraaj प्रमुख प्रशांत किशोर और अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर अनिल यादव का हाल जाना। घटना के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।