October 05, 2026 | 04:12:10

“अखिलेश का बड़ा संदेश—बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है!”

04 Oct 2026
“अखिलेश का बड़ा संदेश—बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है!”

उत्तर प्रदेश की 2027 की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें किसके पास जाएंगी, यह सबसे बड़ी बात नहीं है, बल्कि गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना जरूरी है।

अखिलेश यादव ने एक पोस्ट में गठबंधन के दलों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उनका कहना है कि साझा लक्ष्य के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना जरूरी है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब SP और Congress के बीच 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे में अखिलेश का संदेश सीटों की संख्या से ज्यादा गठबंधन की एकजुटता पर जोर देने वाला माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement