October 05, 2026 | 04:13:17
44 साल का इंतजार खत्म! भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए Gold Medal जीत लिया है। फाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया। भारत के लिए लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इसके बाद गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए चीन को बराबरी नहीं करने दी। यह एशियन गेम्स में महिला हॉकी में भारत का 1982 के बाद पहला गोल्ड है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2028 Los Angeles Olympics के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया है।