September 30, 2026 | 03:59:58
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर–गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों तथा मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब मिलना चाहिए।