September 30, 2026 | 04:00:55
गौतमबुद्ध नगर में UP International Trade Show-2026 के दौरान डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य SHG से जुड़ी हर महिला की आमदनी बढ़ाकर उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
मौर्य ने बताया कि BC सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी, कृषि सखी और ड्रोन सखी जैसी पहल से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में SHG महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर के वितरण और सरकारी स्कूलों के बच्चों की ड्रेस, जूते-मोजे की आपूर्ति से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।
डिप्टी CM ने समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य है कि इन उत्पादों की मांग देश ही नहीं, विदेशों के ट्रेड शो में भी हो।
उन्होंने अधिकारियों से हर घर तिरंगा अभियान के लिए महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगों के लंबित भुगतान को जल्द कराने के निर्देश भी दिए।