October 03, 2026 | 03:58:53
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का रूप दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
दीपक भाटी ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार देश की एकता, सेवा और नैतिकता के लिए प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।