प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
यूपी चुनाव: बहुजन समाज पार्टी ने 53 प्रत्याशियों की जारी की सूची

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने 66वें जन्मदिन पर पहले चरण की 58 में 53 उम्मींदवारों की सूची जारी की है। साथ ही सत्ता में वापस आने का दावा भी किया है।

 
राजस्थान स्टूडियो के कार्तिक गग्गर ने प्रधानमंत्री से किया वर्चुअल इंटरेक्शन

जयपुर: देश भर की पारम्परिक कला एवं संस्कृति के प्रमोशन पर कार्य कर रहे स्टार्टअप राजस्थान स्टूडियो के सीईओ एवं फांउडर, कार्तिक गग्गर ने शनिवार को आयोजित एक वर्चुअल इंटरेक्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेजेंटेशन दिया।

 
दिल्लीवाले कोरोना से त्रस्त और केजरीवाल चुनाव प्रचार में मस्त: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से कोरोना केस बढ़ रहे हैं वह बेहद ही चिंताजनक है। लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा सिर्फ यह सोचकर कि यह बढ़ता कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, हाथों पर हाथ रखकर बैठ जाना अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाना है।

 
पीकेएल-8 : नहीं चला पटना का डिफेंस, जयपुर ने 10 अंकों से हराया

बेंगलुरू: अपने डिफेंस के लचर प्रदर्शन के कारण तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स को वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन में शुक्रवार को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में खेले गए लीग के 53वें और अपने नौवें मैच में पहले सीजन के चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना को

 
‘सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची में खूंखार अपराधियों के नाम‘

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची के माध्यम से अखिलेश यादव ने स्पष्ट सन्देश दिया है कि वह अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इससे यह भी पता चलता है कि सपा का सरकार

 
सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर मांगा उनका समर्थन

नोएडा: सपा नोएडा महानगर कार्यालय सेक्टर 9 में सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग की अध्यक्षता में नोएडा शहर के व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई बैठक के दौरान सेक्टर 9 व 10 के व्यापारियों ने सेक्टर 9 व 10 को कमर्शियल करने की मांग उठाई जिसका महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने समर्थन करते हुए कहा कि सरकार आने

 
बच्चों को मास्क, शिक्षा व खाद्य सामग्री का किया विरतण

नोएडा:  सामाजिक संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज सेक्टर 86 और 144 की स्लम एरिया में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर मकर संक्रति का पर्व मनाया। साथ ही वहां के बच्चों को शिक्षा और संस्कार का पाठ पढ़ाते हुए मास्क, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया। इन चीजों को पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।

 
अशक्त व निर्धन लोगों को निशुल्क भोजन के लिए शुरू हो रही “ श्री अन्नपूर्णा रसोई”

नोएडा: शहर के धार्मिक रूप जागरूक व संवेदनशील प्रबुद्धजनो ने पंकज गोयल, नवल किशोर एवं लोकेश त्रिपाठी की  पहल पर मंदिर संकुल को सेवा व सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनाने के अभियान को ज़मीन पर उतारने का संकल्प लिया है। मंदिरो के पुनरोत्थान के इस अभियान का पहला सोपान सेक्टर 22 (सादत पुर – चौड़ा गाँव) के श्री शिव एवं

 
प्रधानमंत्री मोदी ने मकर संक्रांति, उत्तरायण, भोगी, माघ बिहू और पोंगल की बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के लोगों को मकर संक्रांति, उत्तरायण, भोगी, माघ बिहू और पोंगल की बधाई दी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पूरे भारत में हम विभिन्न त्योहारों को मना रहे हैं जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं। इन त्योहारों पर मेरी शुभकामनाएं।”

 
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मामले, 315 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले दिन से लगभग 17,000 मामले अधिक सामने आए हैं। इसके अलावा, 315 मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मौंते बढ़कर 4,85,350 हो गई। इस बीच, सक्रिय आंकड़ा 12,72,072 हो गया है जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 3.48 प्रतिशत है। देश भर

 
’‘जो जितना बड़ा अपराधी, वही अखिलेश के लिए समाजवादी’’: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। यूपी भाजपा ने कहा है कि साफ है, जो जितना बड़ा अपराधी, वही अखिलेश के लिए समाजवादी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी जी को बोटी-बोटी काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद

 
जन संस्कृति मंच नोएडा कमेटी ने गरीब जरूरतमंदों को किया गर्म कपड़ों का वितरण

नोएडा:  झुग्गी बस्ती सेक्टर- 50, नोएडा पर जन संस्कृति मंच नोएडा कमेटी ने गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क गर्म कपड़ा, कम्बल और जैकेट का वितरण किया। वस्त्र वितरण जन संस्कृति मंच टीम सदस्य बाबू राज, प्रभा राजन, पीएम मुरली, पीएम नारायण, राजन, मौली, चैतेन्या  राज, सीटू कार्यकर्ता प्रदीप राजकुमार, राखी आदि ने किया।

 
भाजपा शासन में मजदूरों की स्थिति चिंताजनक कोई नहीं है सुनने वाला: गंगेश्वर दत्त

नोएडा:  श्रम विभाग में व्याप्त अनियमितता/ अव्यवस्थाओ पर मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के आधार पर कार्य करते हैं जब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा मजदूरों के हित में कार्य करने की है ही नहीं तो अधिकारी भी मजदूरों की क्यों सुनेंगे यही कारण है कि नोएडा श्रम कार्यालय

 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये: अमित मोहन

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19

 
समाजवादी पार्टी का मतलब ही गुंडाराज और भ्रष्टाचार है: धर्मेंद्र प्रधान

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को अपने बयान में समाजवादी पार्टी को आतंक, गुंडाराज, दंगाराज का पर्याय बताया। उन्होंने सहारनपुर दंगों में आरोपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता इमरान मसूद के  समाजवादी पार्टी में शामिल किए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश

 
आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु, कलेक्ट्रेट में पूरी तैयारी

ग्रेटर नोएडा: विधानसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। कलेक्ट्रेट में जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन किए जाएंगे। पहली बार प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ऑनलाइन नामांकन के बाद आवेदक को आरओ के समक्ष प्रस्तुत होना होगा।

 
नोएडा की अवाम की आवाज़ को प्राथमिकता से उठाना हमारा उद्देश्य: पंखुड़ी पाठक

नोएडा: नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा से घोषित प्रत्याशी पंखुरी पाठक का प्रत्याशी घोषित होने पर उनके आवास नवादा ग्राम में फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी घोषित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद आभार व्यक्त

 
नियमों को तोड़कर नहीं खुलने दिए जाएंगे शराब के ठेके: रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और तीनों नगर निगमों के मेयरों ने कहा है कि राजधानी में मास्टर प्लान के नियमों को तोड़कर शराब के ठेके खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी ठेके खुले हैं, उन्हें बंद किया जाएगा, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी और नॉन कनफर्मिग इलाकों में नए ठेके खोलने

 
ट्रेन हादसे में मृत व्यक्तियों के प्रति स्वास्थ्य मंत्री ने जतायी संवेदना

पटना:  पटना से गोवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस का जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दुख व्यक्त किया है। ट्रेन हादसे में मृत व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पांडेय ने ईश्वर से घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 
बॉलीवुड सिंगर ने हनी सिंह ने फेलिक्स अस्पताल में लगवाया कोरोनारोधी टीका

नोएडा: नोएडा के सैक्टर- 137 फेलिक्स अस्पताल में बुधवार को बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को बिना डरे आगे बड़ कर कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने वैक्सीनेशन के बाद अस्पताल में कोविड वैक्सीन की प्रकिया की सराहना।