प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र ने समाज में उद्यमिता के विकास के लिए प्रभावी वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित करके स्थानीय क्षेत्र से जुड़े हस्तशिल्प उत्पादों के अधिकाधिक विपणन की कारगर नीति पर सभी स्तरों पर कार्य किया जाना चाहिए।

 
ड्रग्स मामला में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज

मुंबई:  सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ड्रग्स मामले में मुंबई की अदालत से कोई राहत नहीं मिली और अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई हुई

 
श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए वीरेंद्र के आश्रितों को बिहार सरकार देगी मुआवजा

पटना: कश्मीर में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बिहार के भागलपुर के रहने वीरेंद्र पासवान के आश्रितों को बिहार सरकार ने दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। पासवान की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि वे इस घटना से मर्माहत हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने

 
रणजीत सिंह की हत्याकांड: गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी करार

चंडीगढ़:  हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत ने रणजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया है।

 
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,257 नए मामले, 271 की मौत

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,257 नए मामले सामने आए जबकि 271 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई मौतों के साथ, देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,50,127 हो गई है।

 
भाजपा को अब तक प्राप्त हुए दिल्ली के 4.48 लाख लोगों के खत

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली को मुफ़्त वैक्सीन व राशन देने के लिए लाल बाग में पोस्ट कार्ड पर धन्यवाद संदेश लेखन अभियान का शुभारंभ किया। दिल्लीभर से आज लोग प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड के माध्यम से उनके सराहनीय कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे

 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे शुभकामना संदेश

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा के स्वर्णिम बीस वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों पर चर्चा की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में बीस वर्ष पूर्ण करने पर ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को‘ अभियान के साथ शुभकामना संदेश पोस्टकार्ड पर

 
विधायक धीरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की समस्या हेतु अधिकारियों से की पंचायत

जेवर:  जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्थापित किसानों की समस्याओं को लेकर आज दिनांक 07 अक्तूबर 2021 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अरुण वीर सिंह ने जेवर तहसील के सभागार में उनकी समस्याओं को सुना! जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि “प्रदेश के

 
बिहार में महागठबंधन नही रहा, उपचुनाव में NDA प्रत्याशियों की जीत पक्की

पटना: तेजस्वी यादव भले अपने आप को महागठबंधन का नेता मानते हो। लेकिन महागठबंधन के घटक दल तेजस्वी यादव को नेता नहीं मानते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बिहार विधान सभा के उपचुनाव में सामने आया है। तेजस्वी यादव ने अपने अपने घटक दल कांग्रेस को धोखा दिया, बंटवारे के मुताबिक कुशेश्वरस्थान की सीट कांग्रेस की थी। लेकिन, उस पर

 
लख़नऊ प्रदर्शन में शामिल हुये नोएड़ा काँग्रेस के नेतागण

नोएडा:  लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित विधानमंडल दल की नेता आराधना मोना मिश्रा,विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह नेताओ ने लख़नऊ में राजभवन महामहिम राज्यपाल का घेराव कर ज्ञापन दिया |

 
माकपा नेता कामरेड सरदाराम भाटी की अंतिम शव यात्रा में उमड़ा जनसमूह

नोएडा:  मजदूरों किसानों के रहनुमा किसान सभा गौतम बुध नगर के जिला संयोजक एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता कामरेड सरदा राम भाटी नहीं रहे। हजारों लोगों ने लाल सलाम के नारे के साथ उन्हें दी अंतिम विदाई-अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर इकाई के संयोजक भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एवं मजदूरों के लोकप्रिय नेता

 
दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करने में जुटी है भाजपा: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज 20 साल पूरे हो गए जिसमें 7 साल उनके द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में भी तय की गई राजनीति सफर शामिल हैं। इन 20 सालों में

 
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें: प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,80,462 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,97,84,013 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब

 
हरीश द्विवेदी को बिहार भाजपा का प्रभारी बनने पर मंगल पांडेय ने दी शुभकामनाएं

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार के सह प्रभारी रहे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी  को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री पांडेय ने कहा कि सांसद के कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके

 
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया पाली व सोजत ऑक्सीजन प्लांटों का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के पाली और सोजत ऑक्सीजन संयन्त्रों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इसप्रकार पाली जिलावासियों के लिए नवरात्री का पहला दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया और पाली सांसद पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी के जिले की जनता से ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के सम्बन्ध में किए गए वायदे और

 
श्रीनगर में स्कूल पर आतंकी हमला, दो शिक्षकों की मौत

श्रीनगर: श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके में स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है।डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि बेगुनाह लोग जो समाज की बेहतरी के लिए लगे हैं उन्हें निशाना बनाया गया है। दहशतगर्द बॉर्डर पार से पाकिस्तान के इशारों पर इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं ।

 
यूपी में सड़क हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत, 26 से अधिक घायल

बाराबंकी:  उत्तर प्रदेश से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह ट्रक और यात्री बस की जबरदस्त टक्कर हो गई । पुलिस के मुताबिक 15 लोगों की मृत्यु हुई है और 26 लोग घायल हैं। 11 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 4 का इलाज बाराबंकी ज़िला

 
मेरठ: कर्मवीर सिंह और अनिल कुमार ने “माधव सुविधा केन्द्र” का किया उद्घाटन

मेरठ: शहर के साबुनगोदाम में माधव सुविधा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री अनिल कुमार ने केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उधर, वार्ड-51 के बूथ संख्या-231 मुल्तान नगर से भाजपा नेताओं ने

 
राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र पर घट स्थापना कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की

जयपुर:  राज्यपाल कलराज मिश्र ने शारदीय नवरात्र पर्व के आरम्भ पर गुरुवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में परिजनों सहित विधिवत घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने माँ दुर्गा की आरती कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 
हृदय नारायण दीक्षित ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शारदीय नवरात्रि के आगमन पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।