प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.08 लाख नए केस, 4,157 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में कोविड के दो लाख से कम मामले आने के एक दिन बाद ही बुधवार को एक बार फिर नए 2,08,921 मामले सामने आए, जबकि बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,157 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा की है।

 
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का ऑक्सीजन स्तर अचानक गिरने के बाद मंगलवार को उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अनुभवी माकपा नेता पिछले सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अस्पताल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि 77 वर्षीय वाम मोर्चा के नेता की हालत स्थिर है

 
कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता देवदूत बनकर सामने आए: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  कोरोना जैसी गंभीर महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता कोरोना मरीज और उनके परिजनों के लिए जरूरत की हर सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत यह कार्य पिछले 39 दिनों से निरंतर चला रहा है और आगे भी लोगों की मदद का हर

 
12वीं की परीक्षा से पहले सभी राज्यों को टीका उपलब्ध कराए केंद्र: शिक्षा मंत्री सिंगला

चंडीगढ़:  पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर निर्णय लेने से पहले सभी राज्यों को आवश्यक कोविड टीके उपलब्ध कराने चाहिए। सिंगला ने कहा कि शिक्षकों के साथ बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का टीकाकरण करने की सख्त जरूरत है।

 
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। समाज में शांति, सद्भाव व सदाचार का वातावरण बनाए रखने में उनके

 
मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा करेगी सेवा कार्य: स्वतंत्र देव

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जनमानस तक पहुंचेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों

 
हृदय नारायण ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। अध्यक्ष, विधान सभा ने अपने संदेश में कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध ने अपने दार्शनिक एवं सांस्कृतिक विचारों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व को प्रभावित किया ।

 
यूपी में बाढ़ परियोजनाओं के कार्य में उदासीनता पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए कराये जा रहे निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय

 
संविदा पर कार्यरत चिकित्साकर्मियों के मानदेय में हुई बढ़ोतरीः मंगल पांडेय

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने संविदा पर कोरोनाकाल में नियोजित चिकित्साकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। संविदा पर कार्यरत 30 अलग-अलग पदों के कर्मियों के लिए नये दर पर मानदेय का पुनर्निधारण किया गया है। इसके अलावे चिकित्सा महाविद्यालयों के पीजी स्टूडेंटस के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।

 
किसान विरोध प्रदर्शन के 6 माह होने पर आज मनाएंगे ‘काला दिवस’

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 मई को देशभर में काला दिवस मनाने का आह्वान किया है, क्योंकि इसी दिन विरोध प्रदर्शन के छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। किसानों ने सभी देशवासियों से समर्थन मांगते हुए उन्हें बुधवार को अपने घर और वाहन पर काला झंडा लगाने और मोदी सरकार के पुतले

 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना सेे संक्रमित 3,957 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे 3 टी अभियान का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज मिर्जापुर तथा वाराणसी के भ्रमण के दौरान गांव में जा कर कोविड-19 के अभियान को देखने के साथ साथ जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

 
दिल्ली सरकार ने सैलरी मांगने पर 31कोरोना योद्धाओं का किया अपमान

नई दिल्ली:  पूर्व अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार द्वारा उन 31 डॉक्टरों को नौकरी से निकलने के आदेशों को  दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जो कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर भी दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान रामलीला मैदान में बनाए गए कोविड अस्पताल में काम कर रहे

 
कोविड रोगियों को 1 लाख कोरोनिल किट प्रदान करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: एलोपैथी के खिलाफ बाबा रामदेव के बयानों को लेकर जारी विवाद के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य में कोरोनावायरस के मरीजों को एक लाख आयुर्वेद आधारित कोरोनिल किट मुफ्त देने की घोषणा की है।

 
अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों की जान दांव पर लगा रहा है विपक्ष: जायसवाल

पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि यह अब किसी से छिपा नहीं है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के खाद-पानी पर चल रहा किसान आन्दोलन, प्रधानमन्त्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ महज एक राजनीतिक षड्यंत्र है. कल 26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश व्यापी विरोध की घोषणा और कांग्रेस समेत 12 विपक्षी दलों

 
टूलकिट विवाद: राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सच्चाई बेखौफ रहती है

नई दिल्ली:  कथित टूलकिट जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में ट्विटर इंडिया कार्यालयों के दरवाजे तक पहुंचने के एक दिन बाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा, सच्चाई बेखौफ रहती है।

 
पहलवाल सुशील कुमार को उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबित किया

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता पहलवाल सुशील कुमार को उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबित कर दिया गया है । CPRO दीपक कुमार ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ आपराधिक मामले की जांच चल रही है, इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

 
मप्र में अनलॉक की प्रक्रिया एक जून से शुरु, तीसरी लहर के लिए सतर्क रहना होगा

भोपाल:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होगी, इस प्रक्रिया के लिए मंत्रियों की टीम बनाई जाएगी। मुख्यमं˜ाी चौहान ने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हम एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे, लेकिन टेस्टिंग भी चलती रहेगी, ताकि

 
जयंत चौधरी बने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के नये अध्यक्ष के रूप में जयंत चौधरी की ताजपेाषी हो गयी है। जयंत चौधरी ने अध्यक्ष पद संभालते ही संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले।

 
भाजपा द्वारा अलग-अलग स्थानों पर राशन किट, भोजन अन्य उपकरणों का वितरण

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा द्वारा पिछले 39 दिनों से “सेवा ही संगठन“ के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत  जरूरतमंद और कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजनों को उनकी जरूरत का समान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के तहत आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने देव नहर करोलबाग सहित कई जगहों पर सूखा राशन, पका भोजन, सेनेटाइजर, स्टीमर,

 
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव बाद हिंसा पर बंगाल और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र से उस जनहित याचिका पर जवाब की मांग की है, जिसमें राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एसआईटी जांच की मांग की गई थी। साथ ही, इस याचिका में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा के चलते आंतरिक रूप से विस्थापित लाखों