Date posted: 11th October 2021
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बसपा-कांग्रेस-प्रसपा-सपा व लोकदल समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुडे़ लोगों व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।




















