Date posted: 21st July 2022
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी अनुराधा गुप्ता के साथ आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिल्ली के लोगों के कल्याणार्थ रुद्राभिषेक किया। गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि भगवान शिव के प्रार्थना मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सावन का यह पावन महीना


















