Date posted: 4th June 2022
नोएडा: महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में मिशन शक्ति 4.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. की अध्यक्षता में हक की बात जिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



















